{"_id":"650bddc49df9bb3db0056ca0","slug":"participation-of-every-person-is-necessary-in-making-the-city-clean-vinay-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4859-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को स्वच्छ बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी: विनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को स्वच्छ बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी: विनय
Thu, 21 Sep 2023 11:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर के जलकल परिसर से बुधवार को नगर पालिका परिषद की तरफ से सेवा पखवाड़ा शुरू हुआ। इसमें जागरुकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने में नगर पालिका कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों की सहभागिता भी जरूरी है।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने में नगर पालिका प्रशासन की तरफ से व्यापाक इंतजाम किया गया है। इसके अलावा पर्याप्त सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक मोहल्लों की नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। लेकिन नगर को स्वच्छ बनाने में नगर पालिका कर्मचारियों के अलावा नगर के अन्य लोगों की भी सहभागिता जरूरी है। इसलिए सभी लोग घर के आस-पास के स्थानों को स्वच्छ रखें। यदि नगर में साफ-सफाई से संबंधित शिकायत हो तो तत्काल अवगत कराएं। इसके बाद उन्होंने हरी झांडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया।
यह रैली नगर कोतवाली रोड, तिलक चौक, मेन रोड, ओंकार मंजूषा कटरा, साहबगंज से सुभाष चौक होते हुए दोबारा जलकल परिसर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।
इस दौरान ईओ संतराम सरोज, रवि प्रताप सिंह, रामबहादुर प्रसाद, सौरभ सिंह, श्याम साहा आदि मौजूद रहे।