फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Participants of the block level quiz competition were awarded.

Kushinagar News: पुरस्कृत हुए ब्लाॅक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागी

Tue, 09 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Participants of the block level quiz competition were awarded.
दुदही। बीआरसी परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत ब्लाॅक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की देखरेख एआरपी गणित धर्मेंद्र यादव, एआरपी विज्ञान संतोष कुमार व एआरपी एसएसटी राहुल सिंह ने की। प्रतियोगिता में विज्ञान विषय के 30 व गणित विषय के 20 प्रश्नों सहित कुल 50 प्रश्न पूछे गए। इस परीक्षा में दशहवां के बिट्टू ने 44 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गुरवलिया के अंकित 43 अंकों के साथ द्वितीय और अमृता 40 अंक प्राप्त कर तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार के लिए फैसल, रिंकी, शुभम, आंचल, नीरज, श्रवण, मनमोहन, प्रियांशु ने जगह बनाई। बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगितात्मक गतिविधियां शिक्षण प्रक्रिया को रोचक बनाने के साथ छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान रामनिवास जायसवाल, बांकेबिहारी लाल, योगेंद्र शर्मा, विद्या सिंह, बालकृष्ण, धनंजय मिश्र, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed