{"_id":"6920c67fe2d7a269a404db21","slug":"panchayat-assistant-studying-in-kota-head-secretary-used-to-pay-honorarium-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149355-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोटा में पढ़ाई कर रहा पंचायत सहायक, प्रधान-सचिव देते थे मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोटा में पढ़ाई कर रहा पंचायत सहायक, प्रधान-सचिव देते थे मानदेय
Sat, 22 Nov 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। खड्डा ब्लॉक के चतूरछपरा गांव का पंचायत सहायक राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई करता है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान और सचिव हर माह उसका मानदेय जारी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर डीपीआरओ ने गांव के सचिव को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि खड्डा ब्लॉक के चतूरछपरा गांव में पंचायत सहायक पद पर तैनात जमाल अख्तर राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई करता है। इसके बाद भी उसे ग्राम प्रधान और सचिव हर माह मानदेय दे रहे थे। इसको गंभीरता से लेते हुए गांव के सचिव पवन कुमार सिंह को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उन्होंने बताया कि गांव के सचिव से इस प्रकरण से संबंधित पूरी पत्रावली भी तलब की गई है, ताकि मामले की निष्पक्षता से जांच हो सके। उन्होंने चेताया कि यदि जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिले तो पंचायत सहायक का अनुबंध समाप्त करने के साथ सचिव पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।