{"_id":"66d7b42345441b825f013fc7","slug":"padrauna-kotwali-new-inspector-ashutosh-responsibility-removed-to-sushil-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122586-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पडरौना कोतवाली के नए इंस्पेक्टर आशुतोष, सुशील को हाटा की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पडरौना कोतवाली के नए इंस्पेक्टर आशुतोष, सुशील को हाटा की जिम्मेदारी
Wed, 04 Sep 2024 06:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने सोमवार की देर रात इंस्पेक्टर व थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तरयासुजान थाने के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह अब पडरौना कोतवाली के नए इंस्पेक्टर होंगे। जबकि इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल को पडरौना से हाटा कोतवाली भेजा गया है। हाटा कोतवाली के इंस्पेक्टर राज प्रकाश सिंह तरयासुजान और अमित शर्मा को तमकुहीराज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह कई अन्य थानेदारों के कार्यक्षेत्र भी बदल दिए गए हैं।
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने जिले में शांति व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कई थानेदारों व एसआई के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पडरौना कोतवाली के इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल को हाटा कोतवाली, हाटा कोतवाली के इंस्पेक्टर राज प्रकाश सिंह को तरयासुजान, तरयासुजान के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह को पडरौना कोतवाली, साइबर थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा को तमकुहीराज, पुलिस लाइन में रहे इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता को रामकोला, सेवरही के इंस्पेक्टर दिग्विजय नारायण राय को पुलिस लाइन, पर्यटन थाने की इंस्पेक्टर प्रियंका मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी तरह के साइबर थाने के एसआई श्रीप्रकाश राय को सेवरही व कसया के चौकी प्रभारी एसआई बबलू कुमार सोनकर को पर्यटन थाने की थानेदारी दी गई है।