फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Padrauna and Khadda top in IGRS disposal

Kushinagar News: आईजीआरएस निस्तारण में पडरौना व खड्डा अव्वल

Sun, 05 Nov 2023 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Padrauna and Khadda top in IGRS disposal
- प्रदेश की रैंकिंग में कुशीनगर को मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन


पडरौना। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में दो तहसीलों को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। वहीं जनपद ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। शासन द्वारा जारी सूची में मंडल के अन्य जिलों की हालत काफी खराब है।

आईजीआरएस पर मिली शिकायतों के निस्तारण की रैंकिंग शासन ने जारी की। इसमें कुशीनगर जनपद को दूसरा स्थान मिला। रैंकिंग में महराजगंज को 19वां, गोरखपुर को 53वां और देवरिया को 71वां स्थान मिला। सदर तहसीलदार सुमित सिंह ने बताया कि आईजीआरएस मामले में तहसीलों की हुई प्रदेश स्तरीय रैकिंग में पडरौना और खड्डा पहले स्थान पर है। इन तहसीलों में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 90 प्रतिशत किया गया है। जबकि कप्तानगंज को प्रदेश में 51, हाटा को 108, कसया को 108, तमकुहीराज प्रदेश की रैकिंग में 190वां स्थान मिला है। सदर एसडीएम महात्मा सिंह ने बताया कि तहसील में प्राप्त प्रत्येक शिकायतों को पूरी गंभीरता से ली जाती है। शासन की तरफ से निर्धारित समय के भीतर उसका निस्तारण कर बाद में उसकी क्रास चेकिंग भी कराई जाती है। इसका परिणाम है कि सदर तहसील प्रदेश की रैकिंग में यह स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed