फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Opposition to the mandatory TET and the issue of promotion raised

Kushinagar News: टीईटी की अनिवार्यता का विरोध और पदोन्नति का उठाया मुद्दा

Sat, 12 Sep 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the mandatory TET and the issue of promotion raised
पडरौना। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को रविंद्र नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की। शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा के साथ उनके समाधान के लिए संगठन स्तर से पहल करने पर जोर दिया गया। टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, लंबित पदोन्नति कराने, जीपीएफ पासबुक और लेखापर्ची जारी करने समेत कई मुद्दे उठे। फाजिलनगर के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के समूह एलआईसी का मुद्दा उठाया। जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कार्यसमिति की बैठक नियमित अंतराल पर कराने का सुझाव दिया। अंजुल हक ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। पडरौना के मंत्री कुंजेश्वर सिंह ने संगठन के चुनाव कराने का समर्थन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed