Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Opposed Swami Prasad Maurya's statement and submitted a formal complaint.

Kushinagar News: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया विरोध, दी तहरीर

Sun, 28 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Opposed Swami Prasad Maurya's statement and submitted a formal complaint.
पडरौना। पूर्व मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के कथित बयान के विरोध में भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने शनिवार को पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और कुछ हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

नीरज सिंह बिट्टू ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू आस्था से जुड़े विषयों पर आपत्तिजनक बयान देकर सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर विधिक कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा नेता ने कहा कि सभी धर्मों और आस्था का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इसी प्रकार की टिप्पणी किसी अन्य समुदाय के संबंध में की गई होती तो उसकी गंभीर प्रतिक्रिया देखने को मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर देने के दौरान आशीष मिश्रा, सूरज सिंह, सचिन सिंह, अनूप भारती, सत्यम पाठक और आकाश सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पडरौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed