फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One young man killed, three injured in collision between two bikes

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 02 Nov 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
One young man killed, three injured in collision between two bikes
दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

हाटा-पिपराइच मार्ग के सिंहपुर चौराहे पर हुई दुर्घटना
पडरौना/हाटा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर सिंहपुर चौराहे के समीप बुधवार शाम सवा सात बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। लोगों ने सभी को हाटा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। तीन की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
हाटा कोतवाली के गांव पोखरभिंडा निवासी जयकरण साहनी (20) और राज वर्मा ( 19) एक बाइक से हाटा-पिपराइच मार्ग पर कहीं जा रहे थे। सिंहपुर चौराहे के समीप इनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर हाटा नगर पालिका के भड़गवा निवासी अजहर (23) और गौरीबाजार के रहने वाले साहिल (24) सवार थे।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को हाटा सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जयकरण साहनी (20) को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed