{"_id":"6186d2ee3e87c279984e54ae","slug":"one-died-with-train-takkar-kushinagar-news-gkp41545613","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरडीहा गांव के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरडीहा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर बरडीहा गांव के पास 50 वर्षीय एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरडीहा निवासी श्रीराम गौंड़ (50) बृहस्पतिवार देर रात शौच के लिए गांव के बगल में रेलवे लाइन की तरफ गए थे। उसी समय गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर मदद नहीं मिलने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, परिवार के लोग उनकी पूरी रात तलाश करते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने रेल लाइन पर क्षत-विक्षत शव देख शोर मचाया। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मृत श्रीराम गौंड़ की पत्नी, बेटे सोनू और मोनू ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसकी सूचना पर पहुंचे अहिरौली बाजार थाने के एसआई श्यामदेव सिंह, शर्मा सिंह यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, आदित्य राजभर, शिव बहादुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत श्रीराम गौंड़ की पत्नी तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद