फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one Byker died in road accident

लेटऑवर की खबरें

Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
one Byker died in road accident
ससुराल से घर जा रहे बाइक सवार की पिकअप की चपेट से मौत
विज्ञापन

मथौली बाजार ( कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित मथौली बाजार पेट्रोलपंप के पास बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अपने चार साल के बेटे के साथ बाइक से ससुराल से आ रहे एक व्यक्ति को पिकअप ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल इस व्यक्ति को मथौली बाजार सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात के करीब नौ बजे उस व्यक्ति की मौत हो गई। देवरिया जिले के सोहसा गांव के 27 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र सुरेन महराजगंज जिले के बारी गांव स्थित अपनी ससुराल से बृहस्पतिवार की शाम को घर आ रहे थे। साथ में उनका चार साल का बेटा भी था। मथौली बाजार पेट्रोलपंप के पास उनकी बाइक में एक पिकअप चालक टक्कर मारकर चला गया। बच्चा दूर जा गिरा जिससे वह बच गया, लेकिन अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चा पुलिस के पास है। बच्चा अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रहा है।
गंडक नदी ने एपी बांध के ठोकर को बनाया निशाना, 15 मीटर धंसा
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। नोनियापट्टी गांव के सामने एपी बांध के किलोमीटर 12.860 पर बने ठोकर को गंडक नदी ने बृहस्पतिवार को निशाना बना लिया। नदी की कटान के चलते इस ठोकर का करीब 15 मीटर हिस्सा नदी में समा गया। इससे लोगों में बेचैनी बढ़ गई। अभियंता बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

गंडक नदी का डिस्चार्ज लगातार डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक बने रहने से नरवाजोत बांध से अहिरौलीदान तक नदी का दबाव बांध पर बना हुआ है। बृहस्पतिवार को गंडक नदी ने तीसरी बार नोनियापट्टी गांव के सामने एपी बांध के किलोमीटर 12.860 पर बने ठोकर को निशाने पर ले लिया और देखते ही देखते ठोकर का लगभग 15 मीटर हिस्सा नदी में समा गया। इसके पहले 29 जून को नदी के कटान के चलते ठोकर का आधा से अधिक हिस्सा नदी में समा गया था। कटान की सूचना पर जेई चंद्रप्रकाश, राकेश कुमार, संजय मौर्य, रमेशधर दूबे सहित अन्य लोग बचाव कार्य में जुट गए। बाढ़ खंड के एसडीओ एसके प्रियदर्शी का कहना है कि ठोकर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसे शीघ्र ही नियंत्रित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed