{"_id":"6186cc009bd290433d37ed9c","slug":"one-byker-died-in-pickup-takkar-kushinagar-news-gkp415452912","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी मार्ग स्थित परसौनी गांव के पास सिकटा बदलपट्टी ड्रेन के पुलिया पर शुक्रवार की देर शाम एक पिकअप और बाइक में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने घायल युवक को कुबेरस्थान सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार की शाम करीब सात बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सपही खास निवासी सुनील यादव (25) रामकोला थाना क्षेत्र के डमर छपरा ससुराल जा रहे थे। वह अभी परसौनी गांव के सिकटा बदलपट्टी ड्रेन की पुलिस के पास पहुंचे ही थे कि केला लदे एक पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने घायल युवक को कुबेरस्थान सीएचसी भेजवाया, जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां के डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कुबेरस्थान पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कुबेरस्थान पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
ट्रक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो लोग घायल
साखोपार। किसान इंटर कॉलेज साखोपार के पास शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक व ट्रैक्टर में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सेमरा निवासी सगीर अंसारी (40) भूसा लादने के लिए ट्रैक्टर ट्राली लेकर पडरौना की तरफ जा रहे थे। ट्राली पर कई मजदूर सवार थे। अभी साखोपार किसान इंटर कालेज के पास पहुंचे ही थे कि कसया की तरफ आ रहे एक ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रैक्टर चालक सगीर और ट्रैक्टर पर बैठे एक मजदूर समेत दो लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। उधर ट्रक चालक वहीं ट्रक छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। कसया एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं।