फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One brother died after being hit by a truck, the other serious

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
One brother died after being hit by a truck, the other serious
ट्रक की चपेट में आने एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

कसया-तमकुहीराज मार्ग स्थित अमवा दुबे गांव के पास हुआ हादसा
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के अमवा दुबे गांव के पास कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर एक ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो सगे भाइयों में से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक अपने सहयोगी के साथ फरार हो गया। बाइक सवार दोनों भाई हेलमेट नहीं पहने थे।

बृहस्पतिवार दोपहर बाद कसया थाना क्षेत्र के माधोपुर सेखवानिया निवासी सुजीत (27) छोटे भाई संदीप (16) के साथ बाइक से ससुराल बरवा राजापाकड़ से घर जा रहे थे। वह अभी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा दुबे गांव के पास पहुंचे ही थे कि कसया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक की चपेट में आ गए। इससे गंभीर रूप से घायल हुए बाइक चालक सतीश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक के नीचे आ गई। लोगों की सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed