फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One and a half year old girl Molested in Kushinagar

UP Crime: कुशीनगर में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून से लथपथ धान के खेत में फेंककर आरोपी फरार

Tue, 30 Aug 2022 02:30 PM IST
vivek shukla kushinagar
kushinagar Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Aug 2022 02:30 PM IST
सार

पुलिस ने किसी तरह से युवक को तलाश करके उसके साथ सख्ती बरती। तब उसने बताया कि बच्ची को वह धान के खेत में फेंक आया है। परिजनों की मदद से तत्काल पुलिस ने बच्ची को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
One and a half year old girl Molested in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए 22 साल के युवक ने डेढ़ साल की बच्ची संग दुष्कर्म किया। सोमवार की देर शाम बच्ची को खेलने के बहाने ले जाकर युवक ने मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत की।

विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर आरोपी बच्ची को खेत में छोड़कर भाग गया। देर रात 11 बजे खून से लथपथ बच्ची खेत में अचेत पड़ी रही। काफी खोजबीन के बाद वह परिजनों को मिली। गंभीर हालत में बच्ची को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपने रिश्तेदार के घर शाम करीब सात बजे पहुंचा। वहां रिश्ते में लगने वाली भतीजी (डेढ़ साल) की बच्ची को भाभी से मांगकर उसके साथ खेलने के बहाने साथ ले गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लोगों ने युवक की तलाश की तो उसका पता नहीं चला। परेशान हालत में बच्ची के परिजन युवक के घर पहुंचे। वह अपने घर पर नहीं था। इससे लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। बच्ची के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने किसी तरह से युवक को तलाश करके उसके साथ सख्ती बरती। तब उसने बताया कि बच्ची को वह धान के खेत में फेंक आया है। परिजनों की मदद से तत्काल पुलिस ने बच्ची को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने बच्ची ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिजनों से जानकारी ली।

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त को सजा दिलाने के लिए पुलिस कोर्ट में मुकदमे की पैरवी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed