फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ODF village Katayee Bharpurwa has not beuld toilet

कटाई भरपुरवा गांव में नहीं बने हैं शत प्रतिशत शौचालय

Sun, 01 Aug 2021 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
ODF village Katayee Bharpurwa has not beuld toilet
ओडीएफ गांव कटाई भरपुरवा के एक पुरवा में नहीं बने शौचालय
विज्ञापन

जटहां बाजार (कुशीनगर )। जिला ओडीएफ घोषित हो गया है, लेकिन कई जरूरतमंद लोग शौचालय निर्माण कराने के लिए भटक रहे हैं। कटाई भरपुरवा गांव के मछरिहवा टोले पर शौचालय का निर्माण ही नहीं कराया गया। यहां के लोग खुले में शौच जाने को विवश हैं, लेकिन जिम्मेदार सिर्फ आंकड़े सहेजने में जुटे हुए हैं।
खड्डा ब्लॉक का गांव कटाई भरपुरवा सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। इसकी जनसंख्या दस हजार से ज्यादा है। 22 टोलों में बंटे इस गांव के मछरिहवा टोला पर करीब 50 परिवार लोगों का परिवार निवास करता है। इस टोले के लोगों का कहना है कि महज तीन लोगों के घर शौचालय निर्माण कराया गया है, जबकि अन्य लोगों के घर शौचालय निर्माण नहीं होने से लोग खुले में शौच के लिए जाना मजबूरी है। लोगों का कहना है कि खड्डा ब्लॉक का सबसे अंतिम गांव पड़ता है, जिसकी दूरी करीब 30 किलोमीटर है। इसलिए यहां अधिकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने नहीं आते हैं। इस टोले के बशरूद्दीन, मैनुद्दीन, हमीद, वेदी, कासिम, लियाकत, सफी, नाजिर, नासिर सहित कई लोगों का कहना है कि पात्र होने के बाद भी गांव के कई लोगों के घर शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन

बशरूद्दीन ने बताया कि बरसात के समय में भी घर की महिलाएं खेतों की तरफ जाती हैं।
इस संबंध में ग्राम प्रधान नर्वदेश्वर चौरसिया ने बताया कि यह बात चिंताजनक है। गांव में अधिकांश लोगों का शौचालय नहीं बना है। 20 लोगों का नाम सूची में दर्ज कराने के लिए ब्लॉक पर गया था, लेकिन पता चला कि वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो रहा है। एडीपीआरओ मक्कल यादव का कहना है कि जानकारी अब हुई है। वंचित परिवारों का सत्यापन कराकर उनका शौचालय निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed