फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notorious Naxalite Surendra Ram arrested

कुख्यात नक्सली सुरेंद्र राम गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Notorious Naxalite Surendra Ram arrested
गिरफ्तार नक्सली के बारे में जानकारी देते एसपी बगहां । - फोटो : KUSHINAGAR
कुख्यात नक्सली सुरेंद्र राम गिरफ्तार
विज्ञापन

जयंत और सागर के नाम भी चर्चित है, 30 वारदातों में शामिल रहा है
जिले की सीमा के करीब बिहार के लौकरिया क्षेत्र में पकड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। जिले के खड्डा क्षेत्र की सीमा से सटे बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र राम उर्फ जयंत उर्फ सागर बगहां पुलिस व एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, वह पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, विस्फोट करने सहित तीन वारदातों में शामिल रहा है। इन दिनों वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
एसपी बगहां किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि कुशीनगर जनपद की सीमा के करीब लौकरिया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर चमकी टोला में स्थानीय पुलिस व एसटीएफ ने बुधवार को संयुक्त रूप से छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कुख्यात नक्सली सुरेंद्र राम उर्फ जयंत उर्फ सागर, निवासी ग्राम काशी पकड़ी, थाना राजपुर, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के (चौथा पानी) जंगल में पुलिस व नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। उसमें चार माओवादी मारे गए थे और एक महिला नक्सली पूजा घायल अवस्था में गिरफ्तार हुई थी। गोलीबारी में सुरक्षाबल के कर्मी भी घायल हुए थे। घटनास्थल से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार, कारतूस, डेटोनेटर, वाकी-टॉकी, कोड, नक्सली वर्दी, लैपटॉप, मोबाइल फोन, नक्सली साहित्य आदि सामान बरामद हुआ था। इसमें सुरेंद्र मुख्य भूमिका में था। तब वह मौके से भाग गया था। तभी से उसकी तलाश चल रही थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली 32 कांडों में संलिप्त रहा है। दो वर्ष पूर्व वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में मुखिया मनोज सिंह के घर को घेरकर की गई हत्या में भी वह शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुशीनगर जनपद से सटे बिहार का थारू बाहुल्य क्षेत्र माओवाद प्रभावित रहा है। पूर्व में माओवादी पनियहवा रेल पुल उड़ाने एवं मदेवा गांव के स्कूल में बैनर लगाकर धमकी दे चुके हैं। कुछ दिनों से अपराधियों की चहलकदमी की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इस कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी से सीमावर्ती क्षेत्रों में फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed