{"_id":"6859a0e3b96a18807c089a57","slug":"notice-to-95-anganwadi-workers-who-did-not-do-face-authentication-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-140126-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चेहरा प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले 95 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चेहरा प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले 95 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस
Tue, 24 Jun 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एक जुलाई से चेहरा प्रमाणीकरण के बाद ही लाभार्थियों में पोषाहार वितरण किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद जिले के 95 परियोजनाओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेहरा प्रमाणीकरण नहीं कराया। इसको गंभीरता से लेते इन परियोजनाओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को दिए जाने वाले अनुपूरक पोषाहार में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पोषण ट्रैकर के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन माड्यूल के कार्यान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस निर्देश के अनुसार आगामी एक जुलाई से आगनबाड़ी केंद्र के जिन लाभार्थियों का ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण नहीं होगा, उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र पर दिए जाने वाले अनुपूरक पोषाहार का लाभ प्राप्त नहीं होगा।