फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nomination process will be videographed, action will be taken on violation of code of conduct

Kushinagar News: नामांकन प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी, आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई

Sun, 05 May 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 May 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nomination process will be videographed, action will be taken on violation of code of conduct
पडरौना। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सात मई से डीएम कोर्ट में नामांकन शुरू होगा। कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्य गेट से कलक्ट्रेट गेट तक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। नामांकन प्रकिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि कलक्ट्रेट में मुख्य मार्ग से कलेक्ट्रेट गेट तक बैरिकेडिंग कराई जा रही है। सभी बैरियरों पर एसडीएम और तहसीलदार के अलावा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार को रविंद्र नगर चौराहे पर यातायात कार्यालय के पास बैरियर पर, डिप्टी कलेक्टर हीरालाल को विकास भवन के पश्चिमी गेट के पास बैरियर पर, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष कुमार को कलेक्ट्रेट गेट पर, डिप्टी कलेक्टर योगेश्वर सिंह को सर्किट हाउस के पास लगे बैरियर पर, एसडीएम मोहम्मद जफर को एआरटीओ ऑफिस के पास लगे बैरियर पर, कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह को एसपी आवास के सामने बैरियर पर, तहसीलदार पडरौना सुमित कुमार सिंह को जिला न्यायालय गेट के सामने लगे बैरियर पर तैनात किया गया है। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कराने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्याशी के वाहनों को 100 मीटर दूर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
एएसपी ने नामांकन की तैयारियों का जाना हाल
पडरौना। लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट से मुख्य मार्ग तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। इसके लिए बैरिकेडिंग का कार्य तेज कर दिया गया है। शनिवार को एएसपी रितेश सिंह मातहतों के साथ भ्रमण कर बैरिकेडिंग से जुड़ी जानकारी ली। नामांकन में आने वाले वाहनों की पार्किंग और डीएम कोर्ट तक प्रत्याशियों के जाने की जानकारी ली। सर्किट हाउस के पास बैरिकेडिंग का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य मार्ग से लेकर कलेक्ट्रेट गेट तक सीओ और दस से अधिक थानाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव आयोग के नियमों को ध्यान में रखते हुए नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों का सहयोग किया जाएगा। मुख्य गेट के अंदर प्रत्याशी को छोड़ किसी का भी वाहन नहीं आएगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
-
धनबल पर लगाएं रोक, नकदी लेकर चलने वालों पर रखें नजर
फाजिलनगर। ब्लाॅक सभागार में शनिवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) पारितोष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें मतदान व बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा की गई।

एआरओ ने कहा कि मतदान से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी हो जानी चाहिए। मतदाता व मतदान कर्मी को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा की रुपये नकद लेकर आने-जाने वालों पर निगरानी रखें। जिससे चुनाव में धनबल के प्रयोग को पूरी तरह रोका जा सके। तमकुहीराज एसडीएम न्यायिक अनिल कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर अमल जरूरी बताया। सेक्टर मजिस्ट्रेट नकदी के संचालन पर विशेष ध्यान दें। बीडीओ रवि कुमार रंजन ने कहा कि बूथ पर पानी, छाया व बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर ग्राम पंचायत सचिव इसके लिए जिम्मेदार होंगे। बैठक में तहसीलदार तमकुहीराज चंदन शर्मा, नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा, राहुल चतुर्वेदी, ईओ अमित कुमार सिंह, कानूनगो नंदलाल पाठक, प्रियंका पांडेय, मोहम्मद शमीम, रवि पटेल, सुधाकर कुमार राय, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed