फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No curfews, no riots all is well in UP.

Kushinagar News: नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा

Sun, 12 Jul 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
No curfews, no riots all is well in UP.
टेकुआटार में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में जुटी लोगों की भीड़।संवाद
कुशीनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, विकास और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रदेश की भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। कहा, बीते नौ वर्षों में प्रदेश में न दंगा हुआ और न कर्फ्यू लगाने की नौबत आई। अब प्रदेश की नई पहचान ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा’ बन चुकी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शनिवार को कसया के टेकुआटार में कुशीनगर, हाटा और रामकोला विधानसभा क्षेत्रों की 525 करोड़ की 464 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के मौके पर मौजूद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले की सरकारों में दुर्गा पूजा, होली और डोल मेले जैसे धार्मिक आयोजनों पर भी प्रतिबंध लगाए जाते थे।
विज्ञापन

मंदिरों के संरक्षण के बजाय उन पर कब्जे कराए जाते थे। पहले मंदिर सुंदरीकरण के बजट को कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल पर खर्च किया जाता था लेकिन वर्तमान सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सुंदरीकरण और पर्यटन विकास को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। जो भी सामाजिक सौहार्द, धार्मिक आयोजनों या त्योहारों में बाधा डालने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आज प्रदेश में सभी धर्मों के लोग बिना किसी भय के अपना त्योहार शांतिपूर्वक मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed