फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No compromise with women's safety and dignity: MP

महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं : सांसद

Sun, 15 Oct 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
No compromise with women's safety and dignity: MP
फोटो है।
विज्ञापन

- मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत सांसद ने झंडी दिखाकर रवाना किया बाइक रैली

- विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित रविंद्रनगर धूस थाना परिसर से शनिवार को महिला सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-04 शुरू हुआ। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार सीएम के कार्यक्रम का प्रसारण हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समाझौता नहीं होगा। प्रत्येक महिला के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार गंभीर है।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के जरिए नारी वंदन अधिनियम के तहत नारियों को सम्मान व सुरक्षा प्रदान किया गया है। पहले महिलाएं रसोई घर तक सीमित थीं, लेकिन अब ग्रामीण महिलाएं भी स्वयं सहायता समूह के जरिए स्वयं का रोजगार कर स्वलंबी बनी हैं। कार्यक्रम में डीएम ने पूर्व विधायक शशि शर्मा को बुके भेंट कर सम्मानित किया। मौजूद लोगों को सदर विधायक मनीष जायसवाल, डीएम उमेश मिश्र, एसपी धवल जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी आदि ने संबोधित कर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बीसी सखी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, चिकित्सा संबंधी स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल, चमन यादव, फुलबदन कुशवाहा, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, डीपीओ शैलेंद्र कुमार राय, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000
इन महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
डॉ. कुमारी वंदना, अंजनी सिंह, शांति देवी, कमलावती देवी, संगीता यादव, रुचि पांडेय, आकांक्षा सिंह, शालू सिंह, प्रिया सिंह, निशा पासवान, अदिति सिंह, ज्योति मिश्रा, संगीता मिश्रा, रिचा सिंह, अनुराधा तिवारी, रूबी भारती, अनुपम तिवारी आदि महिलाओं को विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।



0000000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed