फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Newborn dies during delivery, relatives created a ruckus

प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 23 Jan 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Newborn dies during delivery, relatives created a ruckus
नवजात की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

एक निजी अस्पताल में हुआ था प्रसव, प्रसूता की हालत गंभीर
गोड़रिया(कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल नौगावां निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। जबकि प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह नाराज परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया। पुलिस अस्पताल संचालक और मकान मालिक को थाने ले गई है।
बताया जा रहा है कि जंगल नौगावां निवासी टेकमन यादव की पत्नी रिंकी को प्रसव पाड़ा होने पर शनिवार रात परिजन गांव के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। अस्पताल की महिला कर्मी ने सामान्य प्रसव कराने के नाम पर रिंकी को भर्ती कर लिया। रात करीब दो बजे रिंकी ने प्रसव के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया, लेेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बार प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे आननफानन जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन रिंकी को जिला अस्पताल न ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह प्रसूता के परिजन और गांववाले निजी अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि वहां कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है और प्रसूता की हालत बिगड़ी है। वह लोग महिला कर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसकी सूचना विशुनपुरा थाने की पुलिस तथा सीएमओ को दी। मौके पर पहुंची विशुनपुरा थाने की पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

पुलिस अस्पताल संचालक और मकान मालिक को पकड़कर थाने ले गई। प्रसूता के ससुर ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में विशुनपुरा थाने के एसओ नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि तहरीर मिली है।मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed