फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nepal Pahalwan won

बनकटा बाजार में हुआ दंगल

Sun, 07 Nov 2021 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nepal Pahalwan won
नेपाल के देवा थापा ने हरियाणा के सोनू को दी पटखनी
विज्ञापन

बनकटा बाजार (कुशीनगर)। बाजार में शनिवार को कदम रसूल की स्मृति में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें यूपी, नेपाल, हरियाणा, राजस्थान, बनारस और गोरखपुर के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। नेपाल के देवा थापा पहलवान ने हरियाणा के गुड़गांव के पहलवान सोनू को चित कर लोगों की वाहवाही बटोरी।
दंगल का शुभारंभ उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी अध्यक्ष डॉ. प्रह्लाद प्रजापति व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पीएन राय ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि कुश्ती एक प्राचीन कला है। इससे शरीर व मन तो स्वस्थ रहता ही है, आपसी भाईचारा को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

इसके बाद शुरू हुए दंगल में गोरखपुर की महिला पहलवान करिश्मा ने बनारस की महिला पहलवान रूबी को चित कर दिया। मध्य प्रदेश के सुंदर और राजस्थान वकार के बीच हुए मुकाबले में सुंदर विजेता रहे। हरिद्वार के परवेज और डीएल राम हरियाणा के बीच हुए दंगल में परवेज विजयी हुए। इसके अलावा अन्य कई पहलवानों दंगल में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष धनंजय जायसवाल, उपाध्यक्ष बद्री नारायण जायसवाल, संरक्षक आमोद पांडेय, पंकज वर्मा, मैनेजर गुप्ता, सदीप सिंह, महेंद्र गोंड, पटहेरवा एसओ अखिलेश सिंह, अजय पांडेय, ग्राम प्रधन मकसूद, छोटेलाल गुप्ता, अकबर शाह, तेजबहादुर सिंह, अखिलेश कुशवाहा, चौकी प्रभारी बनकटा रूदल तिवारी, राहुल यादव, जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed