फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Needles found thrown in the premises of Anganwadi center

आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर के फेंकी मिलीं निडिल

Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Needles found thrown in the premises of Anganwadi center
पगरा पंडरी गांव की आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में फेंकी गई निडिल। - फोटो : KUSHINAGAR
आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर के फेंकी मिलीं निडिल
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी बोले- लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी
तमकुहीराज(कुशीनगर)। क्षेत्र के पगरा पड़री आंगनबाड़ी केंद्र पर कई महीने पहले कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए लगाए गए शिविर में प्रयोग की गईं सिरिंज एवं निडिल रविवार को फेंकी मिली। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उसे हटवाने की बात कर रहा है।
नियमानुसार टीकाकरण के बाद उपयोग में लाई गईं सिरिंज एवं निडिल को पुन: अस्पताल में लाकर जमा करना होता है, जहां से उन्हें डिस्पोजल करने के लिए भेज दिया जाता है। शिविर के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही का आलम यह रहा कि उन सिरिंज एवं निडिल को आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में खुले में फेंक दिया गया। अभिभावकों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे पढ़ने आते हैं। उन्हें इनसे संक्रमण हो सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी तमकुहीराज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि यह घोर लापरवाही है। तत्काल कर्मचारी भेजकर वहां पड़े निडिल को हटवाया जा रहा है। लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed