फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   NDPS takes action against drug smuggling gang leader

Kushinagar News: मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना पर पिट एनडीपीएस की हुई कार्रवाई

Sat, 12 Sep 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
NDPS takes action against drug smuggling gang leader
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के सरगना विनोद साहनी पर पुलिस ने पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने अप्रैल में कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ ओवरब्रिज के नीचे ढाई किलोग्राम हेरोइन के साथ विनोद साहनी और रोहित को गिरफ्तार किया गया था। जिले में इस कानून के तहत यह पहली कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि सरगना का यूपी ,बिहार के अलावा कई प्रांतों में मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के हाईवे पर गोपालगढ़ ओवरब्रिज के नीचे से पुलिस ने अप्रैल महीने में पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के गुदरा गांव निवासी विनोद साहनी,झारखंड के चतरा जिले के गिद्धौर निवासी राहुल कुमार को पुलिस ने ढाई किलो हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के गुदरा गांव निवासी अशोक साहनी का नाम सामने आया। पुलिस ने अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी जेल में बंद है। तस्करी का मुख्य सरगना विनोद साहनी पुलिस की जांच में निकला।तस्करों के फैले नेटवर्क का पता लगाने के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाया। अब मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में उसकी कथित संलिप्तता को देखते हुए पिटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि इस कानून का उद्देश्य ऐसे लोगों को मादक पदार्थों की अवैध तस्करी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed