फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ncc camp

Kushinagar News: कैडेट्स ने सलामी शस्त्र सीखा, किया गार्ड ड्यूटी का अभ्यास

Fri, 01 Sep 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
ncc camp
बुद्ध पीजी कॉलेज में सलामी शस्त्र का अभ्यास करते एनसीसी कैडेट्स।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में चल रहे एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त शिविर का छठवां दिन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन शुक्रवार को प्राथमिक उपचार, गार्ड ड्यूटी का अभ्यास, सलामी शस्त्र, लक्ष्य भेदन के लिए फायरिंग व बाधा कूद का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा उन्हें प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर में सीएचसी चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने कैडेटों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोग होने व चोट लगने पर किसी अप्रशिक्षित व्यक्ति की तरफ से जो भी सीमित उपचार किया जाए, उसे प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) कहते हैं। इसका उद्देश्य कम से कम साधनों में इतनी व्यवस्था करनी होती है कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने तक उसका कम से कम नुकसान हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पैर के ऊपर और नीचे चोट लगने या घाव होने पर प्राथमिक उपचार कर पीड़ित व्यक्ति की मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उपचार से पहले मरीज की अन्य बीमारी जैसे हर्ट, ब्लड शुगर व झटका आदि की हिस्ट्री भी जान लेनी चाहिए। महिला मरीज है तो वह गर्भवती है कि नहीं, इसकी पुख्ता जानकारी होनी चाहिए। उसे किस तरह के उपचार की जरूरत है। सर्जन, फिजीशियन अथवा गाइनोकोलॉजिस्ट इसका ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को गार्ड ड्यूटी का अभ्यास कराया गया। उन्हें ड्यूटी के दौरान उत्पन्न प्रत्येक स्थिति से निपटने के तरीके सहित पहले की जाने वाली गतिविधियों के बारे में टिप्स दिए गए।
सलामी शस्त्र का अभ्यास कराया गया। इसमें सलामी शस्त्र के सही तरीके के गुर सिखाए गए। बुद्ध इंटर कॉलेज स्टेडियम में फायरिंग का प्रशिक्षण देकर लक्ष्य भेदन का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा कैडेटों को हवलदार मुन्ना प्रसाद ने बाधा कूद का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण शिविर को लेफ्टिनेंट डाॅ. उमाशंकर त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, लेफ्टिनेंट वेद पाल, लेफ्टिनेंट केएन मिश्र, सूबेदार प्रशांत सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान सुरेश कुमार, लखविंदर सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह, सूर्य कुंवर, राजकुमार, दीपक, छम, कुलदीप, सतवीर, रूपक, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed