फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nathuni Prasad Kushwaha of Kushinagar took membership of BJP in front of CM Yogi in Gorakhpur.

Kushinagar News: सीएम योगी की मौजूदगी में नथुनी प्रसाद कुशवाहा ने ली थी भाजपा की सदस्यता, सपा के थे मजबूत नेता

Sat, 11 May 2024 04:37 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 11 May 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Nathuni Prasad Kushwaha of Kushinagar took membership of BJP in front of CM Yogi in Gorakhpur.
सीएम योगी के बगल में हाथ जोड़े खड़े नथुनी प्रसाद कुशवाहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सपा के दिग्गज नेता रहे नथुनी प्रसाद कुशवाहा ने शुक्रवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। गोरखपुर में भाजपा की ओर से आयोजित सभा के मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। भाजपाई इसे घटनाक्रम को लेकर उत्साहित हैं। जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने खुशी जतायी है।

विज्ञापन


पडरौना शहर के निवासी एनपी कुशवाहा कुशीनगर में बिरादरी पर मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। वह कई शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधक हैं। 66 वर्षीय कुशवाहा पिछले लोकसभा चुनाव में कुशीनगर से सपा उम्मीदवार थे। दूसरे स्थान पर रहे थे। 22 साल की उम्र में जेपी आंदोलन में जेल गए कुशवाहा छात्र जीवन में आरएसएस के स्वयंसेवक रहे।
विज्ञापन


लोकदल से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। 1996 में पडरौना सदर से सपा से विधान सभा प्रत्याशी बने। हार गए। इसके बाद बसपा में चले गए। 2004 में पडरौना लोकसभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े। रनर रहे थे। इसके बाद फिर सपा में वापसी की। 2007 में सेवरही व 2012 में खड्डा विधानसभा से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक पीएन पाठक, विवेकानंद पाण्डेय, विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा , डॉ असीम राय, मनीष जायसवाल जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, राणा प्रताप राव, सन्तोष दत्त राय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल,विनोद भारती, रमेश सिंह, मनोज जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed