{"_id":"690a4f2e728efc0d4f01c816","slug":"narayani-is-eroding-villagers-are-in-panic-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148385-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नारायणी कर रही कटान, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नारायणी कर रही कटान, दहशत में ग्रामीण
Wed, 05 Nov 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बरवापट्टी। पानी का जलस्तर कम होने के बावजूद नारायणी नदी ने अपना कहर जारी रखते हुए अमवाखास तटबंध के किमी 7.8 पर अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है, जबकि सिंचाई विभाग को इसकी जानकारी नहीं है। पिछले सप्ताह से नदी लगातार कटान कर रही है। मंगलवार को कटान और तेज हो गया।
लक्ष्मीपुर के समीप किमी 7.8 पर नदी बंधे के पास जाकर कटान कर रही है, जिससे आसपास के गांव लक्ष्मीपुर, रामपुर बरहन, धनुष टोली, बकुलहवा, खानगी, परोरही सहित कई गांवों के लोगों में दहशत है। ग्रामीण रामबेलास, मनोज, परमानंद यादव निवासी परोरही ने बताया कि विभाग की लापरवाही की वजह से इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है।
उस पॉइंट पर पहले से ही स्थिति गंभीर थी। मगर विभाग ने उस पर ध्यान नहीं दिया। एक्सईएन भरत राम ने बताया की पिछले सप्ताह विभाग ने उस पॉइंट पर जाकर गहन जांच किया मगर स्थिति सामान्य थी, मगर नदी के धारा में बैकरोलिंग के चलते कटान हो रहा है। कटान रोकने के लिए उपाय किया जाएगा।