फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Myanmar envoy arrives on three-day visit

तीन दिवसीय दौरे पर म्यांमार के राजदूत पहुंचे

Wed, 11 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Myanmar envoy arrives on three-day visit
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजदूत का स्वागत करते बौद्ध भिक्षु। - फोटो : KUSHINAGAR
तीन दिवसीय दौरे पर म्यांमार के राजदूत पहुंचे
विज्ञापन

महापरिनिर्वाण मंदिर में करेंगे विशेष पूजा-अर्चना
13 मई को पत्नी के साथ फ्लाइट से जाएंगे दिल्ली
कसया(कुशीनगर)। म्यांमार के राजदूत ऊं माचो आंग दिल्ली से फ्लाइट से बुधवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया। म्यांमार बुद्ध विहार पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।
कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने बताया कि म्यांमार के राजदूत बृहस्पतिवार को महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पावानगर में आयोजित विशेष पूजा समारोह में शामिल होंगे। शाम को राजदूत और उनके साथ आई उनकी मां दौ आई म्यांग, पत्नी निला आंग, बहन दौ खिन्न क्यई व मित्र हला हला थान कुशीनगर लौटकर रात में विश्राम करेंगे। 13 मई को राजदूत व उनकी पत्नी फ्लाइट से दिल्ली लौट जाएंगे। शेष तीन लोग 15 मई को दिल्ली जाएंगे। ये लोग बीच में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी का भ्रमण करने जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को उनके स्वागत अवसर पर एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, सीओ पीयूष कांत राय, भंते नंदका, भंते सागरा, टीके राय, भंते अशोक, भिक्षुणी धम्मनयना, रामनगीना, पन्नालाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed