फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Musical Shri Vishnu Maha Yagya begins, grand Kalash Yatra taken out

Kushinagar News: संगीतमयी श्रीविष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, निकाली भव्य कलश यात्रा

Thu, 19 Feb 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Musical Shri Vishnu Maha Yagya begins, grand Kalash Yatra taken out
शोहरतगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव खुनुवां में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
खुनुवां। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के सीमावर्ती गांव खुनुवां में बुधवार से नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीविष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। आयोजन के पहले दिन श्रद्धा और उल्लास के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन


यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निकली कलश यात्रा बानगंगा नदी के तट तक पहुंची। पूरा वातावरण भक्ति गीतों और जयघोष से गुंजायमान रहा। महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा वाचन के लिए अयोध्या धाम से कथा व्यास पंडित हरिशंकर का आगमन हुआ है जबकि रासलीला के लिए वृंदा धाम, मथुरा से पवन बाबा पधारे हैं। दोनों विद्वान नौ दिनों तक भगवान श्री विष्णु की लीलाओं का संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, महायज्ञ का समापन 26 फरवरी को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

कलश यात्रा और उद्घाटन कार्यक्रम में रामानंद गिरी, मुन्नू यादव, उमेश यादव, अर्जुन यादव, रामदवन उर्फ गुल्ले, दिनेश पासवान सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीविष्णु महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना है बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनकर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed