फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Murdered his wife And arrested

पति ने की पत्नी की हत्या

Sun, 07 Nov 2021 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Murdered his wife And arrested
बांस से पीटकर पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन

मथौली बाजार (कुशीनगर)। आपसी झगड़े में एक व्यक्ति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी को बांस से पीटकर मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त बांस के टुकड़े को भी बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोटिया गांव का निवासी राजेश नट अपनी 35 वर्षीय पत्नी हिना और बच्चों के साथ इसी थाना क्षेत्र के पचार गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित जर्जर सरकारी भवन में रहता है। वह अक्सर शराब के नशे में आता था जिससे पत्नी के साथ झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की देर रात भी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और राजेश ने बांस के टुकड़े से उसे पीटकर मार डाला। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। सूचना मिलने पर एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ पीयूष कांत राय और एसओ संजय कुमार सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोपहर बाद इस मामले में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त बांस का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed