फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   murder9

शराब की दुकान के संचालक की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 12 Jul 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
murder9
शराब की दुकान के संचालक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन

- अहिरौली बाजार के मुजडीहा में हुई वारदात से फैली सनसनी
- रुपये के लेनदेन के विवाद में पुलिस कर रही छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडीहा बाजार में देसी शराब की दुकान के संचालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार रात 11 बजे हुई। सूचना पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संचालक के परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
अहिरौली बाजार क्षेत्र के मुजडीहा चौराहे पर महराजगंज जनपद के थाना कोतवाली सदर नेदुआ बाजार निवासी जानकी देवी के नाम से देसी शराब की दुकान है। उसी दुकान पर उनका बेटा व्यास मुनि यादव (40) सारा काम देखता था। दुकान पर महराजगंज कोतवाली के सरडीहा का सुनील मुनीम है। दोनों रात में भोजन करके दुकान के पास ही सो जाते थे। रविवार रात करीब 11 बजे व्यास मुनि यादव शराब की दुकान बंद कर सामने रखे तख्त पर भोजन करने लगा। मुनीम भी वहीं पर मौजूद था। तभी एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए। कुछ देर तक उन लोगों ने व्यास मुनि से बातचीत की। फिर अचानक चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से डरकर सुनील कुछ दूर झाड़ियों में जाकर छिप गया। चाकू लगने पर घायल व्यास मुनि के शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक पहुंचते। इसके पहले हमलावर परतावल की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस व्यास मुनि यादव को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर उसके परिजन भी पहुंच गए। संचालक व्यास मुनि के दो पुत्र छोटू (10) और शिवम (8) वर्ष हैं। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के छोटे भाई लाल मुनि की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। रुपये के लेनदेन सहित अन्य बिंदुओं को जांच के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह जानने के लिए पुलिस टीम छानबीन कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवार हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
रितेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed