{"_id":"659926c774a90f1225030ba5","slug":"murder-of-a-young-man-sleeping-in-house-by-slitting-throat-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, घरवालों को नहीं लगी भनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, घरवालों को नहीं लगी भनक
Sat, 06 Jan 2024 03:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Jan 2024 03:49 PM IST
सार
घर में अकेले सो रहे 30 वर्षीय युवक की शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने घर में गल्ला रेत कर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह छोटे भाई की पत्नी घर में जगाने गई, तो चौकी पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलका पट्टी में घर में अकेले सो रहे 30 वर्षीय युवक की शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने घर में गल्ला रेत कर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह छोटे भाई की पत्नी घर में जगाने गई, तो चौकी पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक शर्मा निषाद (30) पुत्र कृपाल कोकिल पट्टी निवासी तिलक पट्टी गांव का निवासी है। वे गांव के पास नहर की पटरी पर एक झोपड़ी डाल कर परिवार पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहते है। करीब पांच माह पहले वह बाहर से आया था। शुक्रवार को उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके जुगनी गांव चली गई।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह करीब 8 बजे उसकी छोटे भाई की पत्नी जगाने गई, तो पैर के तरफ से शरीर बोरी से ढंका पड़ा था। उनका शरीर शव खून से लतपथ बिस्तर पर पड़ा था। उसने यह बात अपने ससुर से बताई। इसकी सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।