फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP vijay kumar dubey consols to family of krishna verma

सराफा व्यवसायी कृष्णा वर्मा के परिजनों को सांसद ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

Thu, 13 Aug 2020 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
MP vijay kumar dubey consols to family of krishna verma
दिवंगत स्वर्ण व्यवसायी कृष्णा के पिता को सांत्वना देते सांसद विजय कुमार दुबे व जिला अध्यक्ष प्र? - फोटो : KUSHINAGAR
सराफा व्यवसायी कृष्णा वर्मा के परिजनों को सांसद ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा
विज्ञापन

रामकोला/मेहंदीगंज। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव निवासी सराफा दुकानदार कृष्णा के घर बृहस्पतिवार को सांसद विजय कुमार दूबे पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने बहुत जल्दी मामले का खुलासा कराते हुए अपराधियों के पकड़े जाने और परिवारिक लाभ दिलाने की बात कही।
रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे से दुकान बंद करके घर लौटते वक्त लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के समीप बदमाशों ने लूट की नीयत से सराफा दुकानदार को गोली मार दी थी। घायल कृष्णा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को सांसद विजय कुमार दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा आदि कृष्णा के घर पहुंचे तथा उनके पिता को सांत्वना दी। सांसद ने एसडीएम पडरौना से पारिवारिक लाभ दिलाने को कहा। इस दौरान मौजूद रामकोला एसओ से पुलिस की कार्रवाई जानकारी ली।
विज्ञापन

इस मौके पर कोतवाल पडरौना पवन कुमार सिंह, एसओ रामकोला केपी सिंह, हियुवा के जिला महामंत्री फुलबदन कुशवाहा, संतोष तिवारी, विजय दीक्षित, कुणाल राव, ग्राम प्रधान बहादुरगंज, निखिल उपाध्याय, राकेश यादव, मणींद्र प्रताप सिंह, अंकुर पांडेय, धीरज पाठक, संजू शाही सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed