फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mp vijay dubey welcomed

जगह-जगह हुआ सांसद का स्वागत

Sun, 05 Dec 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
mp vijay dubey welcomed
भाजपा के जिला कार्यालय में सांसद विजय कुमार दूबे का स्वागत करते कार्यकर्ता।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
जगह-जगह हुआ सांसद का स्वागत
विज्ञापन

संसदीय कार्यकारिणी के सदस्य और सचेतक बनने के बाद पहली बार जिले में आए
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। संसदीय कार्यकारिणी सदस्य और सचेतक बनने के बाद सांसद के जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया।
भाजपा जिला कार्यालय रविंद्रनगर के सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत से अभिभूत सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि लोकसभा में सचेतक बनने वालों में केवल वही हैं जो पहली बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। उस टीम में सभी दो-दो बार या उससे अधिक बार के सांसद शामिल हैं। उन्होंने सात दिसंबर को गोरखपुर में होने वाली पीएम मोदी की रैली में अधिक संख्या में शामिल होने को कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र व संचालन पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष धीरज पाठक ने किया। इस दौरान हाटा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, डॉ. नीलेश मिश्र, संजीव दीक्षित, चंद्रप्रकाश यादव चमन, फूलबदन कुशवाहा, संजय सिंह, प्रमोद साहा, गौरव तिवारी, नवनीत तिवारी, गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, महेंद्र दीक्षित, नीरज सिंह बिट्टू, धनन्जय राव, निखिल उपाध्याय, वरुण राय आदि मौजूद रहे।
सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को रामपुर के पास हाटा विधायक पवन केडिया की अगुवाई में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुकरौली, तितिला समेत अन्य चौराहों पर सांसद को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ज्ञान विक्रम सिंह, अशोक कुमार, सुरेश गुप्ता, मुन्ना पांडेय, वीरेंद्र मिश्र, रमेश जायसवाल, वरुण, संजीव मद्घेशिया, अंकित मद्धेशिया, रजनीश बर्नवाल, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सूरजनगर बाजार स्थित गायत्री मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सांसद ने प्राचीन कोट देवी मंदिर परिसर में सांसद निधि से धर्मशाला और सूरजनगर से बलकुड़िया मार्ग का निर्माण कराने की घोषणा की। इसी तरह क्षेत्र के पिपरा, नौरंगिया, मठिया चौराहा, भुजौली शुक्ल समेत अन्य कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान राजन जायसवाल, गोरखनाथ मिश्र, प्रमोद कुशवाहा, सत्यप्रकाश मिश्र, ग्राम प्रधान मारकंडेय गुप्त, पंकज कुमार, ग्राम प्रधान विनय शुक्ल, प्रद्युम्न, राजन, भोलू, सुमंत दूबे, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed