फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MP listened problam to people

सांसद ने सुनीं जनता की समस्या, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Mon, 01 Nov 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
MP listened problam to people
सांसद ने सुनीं जनता की समस्या, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन

- सांसद जनसुनवाई केंद्र पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रत्येक सप्ताह की तरह सोमवार को जनपद मुख्यालय पर सांसद जनसुनवाई का आयोजन किया गया। सांसद जनसुनवाई केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

सांसद विजय कुमार दूबे ने अधिकारियों और फरियादियों से कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उनके समक्ष हाटा, कसया, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, सुकरौली सहित विभिन्न ब्लाकों से फरियादी अपनी समस्याएं लेकर प्रस्तुत हुए। सांसद ने उनका त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई केंद्र पर पुलिस, राजस्व, विद्युत और स्वास्थ्य सहित लगभग सभी विभागों से जुड़ी समस्याएं लोगों ने सुनाईं। इस दौरान पडरौना के ब्लॉक प्रमुख आशुतोष बहुगुणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, हियुवा के जिला संयोजक चंद्र प्रकाश चमन, संतोष दूबे, रामानुज मिश्रा, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष साखोपर चंद्रप्रकाश दूबे, विशुनपुरा विपिन बिहारी मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed