{"_id":"649dcb7446f79d155e05a1ea","slug":"mp-keep-rail-line-matter-in-meeting-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-722-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे बोर्ड की बैठक में सांसद ने उठाया कुशीनगर को रेललाइन से जोड़ने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे बोर्ड की बैठक में सांसद ने उठाया कुशीनगर को रेललाइन से जोड़ने का मुद्दा
Thu, 29 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में आयोजित रेलवे बोर्ड की बैठक में शामिल सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे।संवाद
फोटो है।
पडरौना-कुशीनगर-सरदारनगर के लिए लंबे अर्से से प्रयास कर रहे कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड की बैठक में पडरौना-कुशीनगर-सरदार नगर रेल परियोजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कुशीनगर को जनपद मुख्यालय और सरदार नगर से जोड़ने की मांग मजबूती से रखी।
वाराणसी में हुई रेलवे बोर्ड की इस बैठक में शामिल सांसद विजय कुमार दुबे ने लंबित रेल परियोजना, ओवरब्रिज, सड़कों के निर्माण, ट्रेनों के ठहराव और लंबी दूरी के ट्रेनों को चलाने की मांग सहित विभिन्न कार्यों को मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी रामाश्रय पांडेय के समक्ष रखते हुए जल्द पूर्ण करने की मांग की।
लंबित पडरौना-कुशीनगर-सरदार नगर रेल परियोजना का मुद्दा और पडरौना नगर के निकट लोगों को जाम से जल्द निजात दिलाने के लिए 68बी रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास और आरओबी का निर्माण कार्य कराने की मांग प्रमुखता से रखी।
विज्ञापन
सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक को बताया कि पडरौना-कुशीनगर-सरदारनगर रेल परियोजना में केंद्र सरकार की ओर से पिछले बजट सत्र में 10 करोड़ रुपये का बजट इस परियोजना की प्रगति के लिए जारी हुआ था। उसमें क्या कार्य अब तक हुआ, इसे जानने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि इसके बाद पडरौना जनपद मुख्यालय का स्टेशन है। पश्चिमी ढाले से होकर शहर का मुख्य मार्ग है। ट्रेनों के आने जाने से ढाला बंद हो जाता है, जिससे शहर में जाम लग जाता है। इसे देखते हुऐ यहां ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण जनहित में आवश्यक है।
इसके अलावा सांसद ने छपरा, सिवान, थावे, पडरौना, गोरखपुर होते हुए दिल्ली के लिए ट्रेन का संचालन कराने की मांग की। उन्होंने पडरौना, रामकोला, लक्ष्मीगंज, कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग का नव-निर्माण कार्य कराने का अनुरोध किया, जिससे स्टेशन तक आना-जाना सुगम हो सके।
सांसद ने बैठक के दौरान पनियहवा रेलवे क्राॅसिंग से पनियहवां अंत्येष्टि स्थल तक नगर पंचायत छितौनी की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की स्वीकृति, ग्राम सभा देवकली में अंडरपास, छपरा-गोमती नगर ट्रेन का रामकोला स्टेशन पर ठहराव, नगर पंचायत छितौनी की ओर से नाली निर्माण के संबंध में एनओसी और कुशीनगर में आरक्षण केंद्र का पुनः संचालन कराए जाने की मांग मजबूती से रखा। सांसद ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक और उच्चाधिकारियों की ओर से सभी मांगों को जल्द पूरा करने के का आश्वासन मिला है।