कुशीनगर: अचानक बिगड़ी भाजपा सांसद की तबियत, सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से भाजपा सांसद विजय दुबे की तबियत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके ब्लडप्रेशर की जांच के बाद ईसीजी कराई गई। सांसद को सीने में दर्द, घबराहट, बेचैनी और चक्कर आने की शिकायत थी।
अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद लगातार उनका ब्लड प्रेशर बढ़ रहा था, साथ ही हार्ट में भी अधिक तकलीफ होने लगी थी। स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें जिला अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
बता दें कि सांसद विजय कुमार दूबे सोमवार को नौरंगिया के राजेश मणि इंटरमीडिएट कॉलेज में सांसद आदर्श ग्राम की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अचानक सीने में दर्द, घबराहट, बेचैनी और चक्कर आने लगे।
अफरा-तफरी में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। रिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने उनकी तबियत की जानकारी देते हुए बताया कि इमरजेंसी कक्ष में उनके ब्लड प्रेशर की जांच की गई, जो बढ़ा हुआ था। इसके बाद ईसीजी कराई गई और उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया।
बता दें कि सांसद की कुछ दिन पहले भी लोकसभा सदन से लौटते समय तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज पहले से चल रहा है।