फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother jumped in Gandak canal with four children, two missing

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चटंगवा पुल से कूदी थी महिला

Mon, 16 Aug 2021 09:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Mother jumped in Gandak canal with four children, two missing
चार बच्चों संग गंडक नहर में कूदी मां, दो लापता
विज्ञापन

सास से झगड़ा कर बच्चों को लेकर घर से निकली थी
नहर से महिला और दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के चटंगवा पुल से सोमवार को एक मां अपने चार बच्चों को लेकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूद गई। यह देखकर आस-पास मौजूद लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से महिला और उसके दो बच्चों को बचा लिया गया। उन्हें दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है, जबकि दो बच्चे लापता हैं। घटना की वजह महिला का अपनी सास से झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस लापता बच्चों की तलाश में जुटी है।

बरवापट्टी थान क्षेत्र के दशहवा गांव के धोबीघटवा टोला निवासी उमेश बैठा रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं। घर में उनकी पत्नी सुनीता (35) चार बच्चों सोनी (छह), शिवानी (चार), सलोनी (दो) और राकेश उर्फ खेसारी (एक) के साथ रहती है। कहा जा रहा है कि उसका कई दिनों से सास लाइची देवी से झगड़ा चल रहा है। सोमवार को सुनीता नाराज होकर चारो बच्चों को लेकर घर से निकल पड़ी। आरोप है कि जब सास उसे मनाने गई तो उसकी पिटाई कर भगा दी। फिर बच्चों को लेकर लगभग दो बजे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के चटंगवा पुल पर पहुंची। वहां चारो बच्चों को एक-एक कर नहर में फेंक दी और फिर खुद भी नहर में कूद गई। आसपास के लोगों ने यह मंजर देखकर शोर मचाया तो काफी भीड़ जुट गई। उन्हें बचाने के लिए कुछ लोग भी नहर में कूद गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ अनिल उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की मदद से सुनीता, सोनी, सलोनी को बचाकर बाहर निकाला गया। वहीं शिवानी और राकेश लापता हैं। महिला और दोनों बच्चों को पुलिस ने दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि महिला और उसके दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है, जबकि लापता दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed