फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother and daughter did not take the family

मां-बेटी को लेने नहीं आए परिवार वाले

Sat, 13 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Sat, 13 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter did not take the family
नहीं आए परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला थाना क्षेत्र ग्राम सभा खोटही टोला भिटौली की एक महिला हनुमानगंज थानाक्षेत्र में भटक रही है। पूर्व ग्राम प्रधान ने पांच दिन से महिला और उसकी बच्ची को अपने घर में शरण दी है। पुलिस के जरिए घरवालों से संपर्क का प्रयास किया गया है, लेकिन शनिवार की शाम तक भी उसे लेने कोई नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि बेहद गरीब परिवार की इस महिला और उसके पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में करीब 40 वर्षीय महिला छोटी बच्ची के साथ भटक रही थी। भूख से तड़प रही महिला और उसकी बच्ची को देखकर लोग उसके पास पहुंचे और कुछ जानकारी लेनी चाही लेकिन महिला उस वक्त कुछ बता नहीं पा रही थी। शाम को मां-बेटी पूर्व प्रधान हरिशंकर सिंह के दरवाजे पर पहुंची। पूर्व प्रधान ने मां-बेटी को अपने घर में शरण दी और खाना खिलाया। पूर्व प्रधान के अनुसार बहुत पूछने पर महिला ने शुक्रवार को अपना पता बताया। इसकी सूचना हनुमानगंज पुलिस को दी गई। हनुमानगंज पुलिस ने रामकोला पुलिस को सूचना देने के अलावा खोटही गांव के प्रधान से भी संपर्क  किया। परंतु न तो ग्राम प्रधान ने मामले में रुचि दिखाई और ना ही महिला के घरवालों ने अब तक उसकी खोजबीन की। बताया जाता है कि महिला अत्यंत गरीब परिवार की है । उसके पति की भी मानसिक स्थित ठीक नहीं है । घर पर महिला की दो और लड़कियां भी हैं। 
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ हनुमानगंज सौदागर राय ने बताया कि उसके परिवार वालों से सम्पर्क किया गया है। परंतु अभी तक घरवालों ने संपर्क नहीं किया है। अगर घरवाले नहीं आते हैं तो पुलिस उसके बताए पते पर लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed