फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   morari bapu,raam katha,kushi nagar news

बिना भक्ति के नहीं मिलती मुक्ति

Fri, 29 Jan 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
morari bapu,raam katha,kushi nagar news
लोककथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को कथा वाचक मोरारी बापू ने श्रद्धालुओं को अस्थि विसर्जन की कथा का रोचक प्रसंग सुनाया। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
बापू ने कहा कि बिना भक्ति के किसी प्राणी को मुक्ति नहीं मिल सकती है। एक 80 वर्षीया बुढ़िया थी, जिसे प्रभु का नाम लेना स्वीकार नहीं था। उसके तीनों बेटों ने काफी प्रयास किया लेकिन बुढ़िया राम का नाम लेने को तैयार नहीं थी। बुढ़िया के छोटे और मझले बेटे मंदिर और मंदिर के गर्भगृह में राम दरबार का दर्शन कराने ले गए। वहां बेटों ने जब मां से पूछा कि यह क्या है तो उसने कहा कि हर गांव में ऐसा होता है। फिर मंदिर के अंदर गर्भगृह में राम दरबार को दिखाकर पूछा तो उसने कहा जहां ऐसा होता है तो वहां वैसा भी होता ही है। कुछ दिनों बाद बुढ़िया का निधन हो गया। अंतिम संस्कार के बाद बड़ा बेटा मां के अस्थियों को एक डिब्बी में रखकर हरिद्वार में विसर्जन के लिए लेकर गया। हरिद्वार से पहले बेटा दिल्ली में एक मित्र के घर रुक गया। अगले दिन हरिद्वार पहुंचा जहां अस्थि विसर्जन के लिए पूजा की। परंतु विसर्जन के लिए जब अस्थियों की तलाश की तो वह नहीं मिली।
विज्ञापन

बुढ़िया का पुत्र वापस दिल्ली अपने मित्र के यहां पहुंचा और अस्थियों का डिब्बा गायब होने की बात कही। इसके बाद मित्र ने बताया कि उसकी पत्नी को ऐसा लगा कि मांसाहार के पश्चात तुमने हड्डियों को डिब्बे में रखा होगा, इससे नाराज होकर उसने डिब्बे को ही गटर में विसर्जित कर दिया। पुत्र वापस आया और एक साल बाद तीनों बेटे अपनी पत्नियों के साथ फिर कुछ अस्थियों को विसर्जन के लिए हरिद्वार लेकर गए। इस बार डिब्बा समेत अस्थियों को विसर्जित किया गया। इस बार बुढ़िया की छोटी बहु जो कुछ दूर आगे खड़ी थी, उसे वहीं डिब्बा मिला जिसे उसने मां गंगा का प्रसाद मानकर अपने पास रख लिया। दो बार प्रयास के बाद भी बुढ़िया की हड्डियों को गंगा नदी में विसर्जित नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed