फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Monkey injured three people

Kushinagar News: बंदर ने तीन लोगों को किया घायल

Mon, 29 Sep 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Monkey injured three people
जौरा बाजार। क्षेत्र के गांव में उत्पाती बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की सुबह एक काले बंदर ने परसौनी गांव के तीन लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। इसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 20:25 बजे बंदरों का एक झुंड परसौनी गांव में पहुंचा। बंदरों के झुंड में एक बंदर आगे-आगे चल रहा था। गांव में प्रवेश करते ही गांव के हरिकिशुन कुशवाहा के दरवाजे पर आकर बैठ गया। वहां दरवाजे की सफाई कर रहे हरिकिशुन समझे की वह प्यासा है। घर से चना और पानी लाकर वे बंदर से कुछ दूरी पर रख दिए, जिसे बंदर खाने लगा। उसी दौरान हरिकिशुन बंदर के सर पर हाथ रखने की कोशिश करने लगे, जिससे नाराज होकर वह उनके बांह में काट लिया। उसके काटने से उनके बांह से काफी मांस शरीर अलग हो गया।
विज्ञापन

परिजन उनको तत्काल सीएचसी फाजिलनगर गए, जहां इंजेक्शन नहीं होने के कारण डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए। वहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद वह उत्पाती बंदर गांव के योगेश प्रसाद के दरवाजे पर पहुंचा, तो दरवाजे की सफाई कर रहे योगेश उसे मारने के लिए आगे बढ़े। उसी दौरान बंदर ने उनके बांह की केहुनि के ऊपर काट लिया। वे भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज करा रहे हैं। इसके आलावा गांव के एक और व्यक्ति को बंदर को काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed