{"_id":"61534ad38ebc3e09f4370e2f","slug":"modi-is-the-pm-of-the-country-not-of-dynasty-caste-and-family-swatantradev-kushinagar-news-gkp4109628133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के दो दिवसीय बैठक का समापन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के दो दिवसीय बैठक का समापन हुआ
विज्ञापन
मोदी वंश, जाति व परिवार के नहीं देश के पीएम : स्वतंत्रदेव
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का मंगलवार को समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से कुशीनगर में चल रही दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का मंगलवार को समापन हुआ। बैठक के समापन सत्र के मुख्य अतिथि व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सांप्रदायिकता पर सपा, बसपा, कांग्रेस और वामदलों पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण कराना, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, वंदेमातरम बोलना, भारत माता की जय बोलना और तिरंगा फहराना यदि सांप्रदायिकता है तो वह सांप्रदायिक हैं। दलित, शोषित, वंचित लोगों को सम्मान बढ़ाना सांप्रदायिकता है, तो वह सांप्रदायिक हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू हो या मुस्लिम, सभी वर्गों को आवास, शौचालय, आयुष्मान, सौभाग्य, गैस व मुफ्त राशन दिया गया है। नरेंद्र मोदी किसी वंश, परिवार, जाति के प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि पूरे देश के हैं। उन्होंने जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र में जनजातियों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दी जा रही तरजीह को त्रेता युग के राम से जोड़ते हुए कहा कि वह वनवासियों की मदद से ही लंका पर विजय प्राप्त कर मर्यादा पुरुषोत्तम हुए थे। प्रदेश के योगी सरकार की तरफ से वनटांगिया व मुसहरों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बताकर जनजाति लोगों को जोड़ने का काम किया।
उन्होंने यूपी, बुंदेलखंड, झारखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों की जनजातियों के आजादी के आंदोलन में योगदान को बताया। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री बनता है और चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री। 2022 में प्रदेश में भाजपा पक्का आवास, शौचालय, इलाज व बेहतर शिक्षा दिलाकर फिर सरकार बनाएगी। देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो यूएनओ को चार बार संबोधित करते हैं, यह सिर्फ भाजपा में ही हो सकता है। इससे पहले भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड व क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र व संचालन मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड ने किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मण आचार्य, राष्ट्रीय महामंत्री कालीराम मांझी, प्रदेश सह प्रभारी राधा सिंह, शकुंतला चौहान, प्रदेश प्रभारी एडवर्ड सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गोंड, राजेंद्र गोंड, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, गंगा सिंह कुशवाहा, पवन केडिया, चेयरमैन मोहन वर्मा समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
इनका रहा प्रमुख योगदान
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के दो दिवसीय बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिलेभर के पदाधिकारियों का योगदान रहा। उनमें पूर्व चेयरमैन हाटा नंदकिशोर नाथानी, संतोषदत्त राय, बलराम यादव, डॉ. छेदी शर्मा, राजेश सिंह, सतीश शर्मा, शैलेंद्र सिंह, अमिय गुप्त, ओमप्रकाश जायसवाल, अनिल शुक्ल, शंभू गुप्ता, वीरेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र यादव, चंद्रप्रभा पांडेय, डॉ. सीमा गुुप्ता, रुपम सिंह, वंदना ठाकुर, सुगंधा सिंह, दिनेश गुप्ता, जयप्रकाश दूबे, महेंद्र गुप्ता, सुनील पांडेय, विनय ठाकुर, अविनाश वर्मा, धीरेंद्र सिंह, डॉ. टीएन राव, डॉ. शुभलाल, डॉ. एसके सिंह, डॉ. आशुतोष पांडेय, नमोनारायण मौर्य, रत्नेश श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, शुभम दीक्षित, संगीत जायसवाल, उमेश सिंह, श्यामदेव गोंड, पंकज शर्मा आदि का प्रमुख योगदान रहा।