फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Model kitchens will be set up in hundred council schools

सौ परिषदीय स्कूलों में स्थापित होंगे आदर्श किचन

Fri, 12 Aug 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Model kitchens will be set up in hundred council schools
सौ परिषदीय स्कूलों में स्थापित होंगे आदर्श किचन
विज्ञापन

पडरौना। जिले के सौ परिषदीय विद्यालयों में आदर्श किचन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक के पांच से छह विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें 30 तरह के अत्याधुनिक उपकरण की खरीदारी के लिए अलग से धन उपलब्ध कराया गया है। प्रबंध समितियों को 10-10 हजार रुपये भेज दिए गए हैं।
जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें से 50 की छात्र संख्या वाले सौ विद्यालयों में आदर्श किचन स्थापित होना है। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक से पांच से छह विद्यालयों का चयन किया गया है। आदर्श किचन में 30 तरह के अत्याधुनिक उपकरण की खरीदारी होगी। इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में दस-दस हजार रुपये भेज दिए गए हैं। आदर्श किचन उन्हीं जगहों पर बनाए जा रहे हैं, जिन स्कूलों में चहारदीवारी की सुविधा है।
विज्ञापन

इन उपकरणों की होगी खरीदारी
आदर्श किचन स्थापित करने के लिए डबल बर्नर भट्ठी, गैस पाइप, लोहे की कड़ाही, चिमटा, बड़ी परात, प्रेशर कुकर, स्टील की बाल्टी, चकला, बेलन, तावा, करछुल, चम्मच, सीलबट्टा समेत तीस तरह के अत्याधुनिक उपकरणों की खरीदारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में आदर्श किचन स्थापित करने की योजना है। हर ब्लॉक से पांच से छह विद्यालय आदर्श किचन के लिए चयनित किए गए हैं। इन विद्यालयों में किचन का उपकरण उपलब्ध कराने के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है।
- डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed