फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mission shakti programmes held

मिशन शक्ति के तहत जगह-जगह हुए कार्यक्रम

Mon, 19 Oct 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
mission shakti programmes held
छितौनी इंटर कालेज छितौनी में छात्राओं को जागरूक करती प्रभारी विभा पांडेय । - फोटो : KUSHINAGAR
मिशन शक्ति के तहत जगह-जगह हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

विकास भवन में महिलाओं को किया गया पुरस्कृत, ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को विकास भवन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा खड्डा व हनुमानगंज थाना क्षेत्र में स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए गए। इन सभी जगहों पर कानून से संबंधित जानकारियां भी दी गईं।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान समारोह था। इस कार्यक्रम में सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि जागरूकता से ही महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान मिल सकता है। इसके लिए महिलाओं को भी खुद आगे आकर प्रयास करना होगा। इस दौरान विभिन्न समूहों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीसी एनआरएलएम असीम कुमार मल्ल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

खड्डा संवाद के अनुसार श्री गांधी इंटर कॉलेज खड्डा में एसओ आरके यादव ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करने सहित सुरक्षा के अन्य उपाय बताए गए। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. अमरजीत पांडेय, एसआई जीतबहादुर यादव, प्रवक्ता रुद्रप्रताप पांडेय, शेषनाथ राय, होरीलाल पांडेय, रामऔतार सरोज, अनिल वर्मा, रामनिवास सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमन्त पांडेय, मोहन सिंह, शिवेश मिश्रा, कमलेश कुमार, संदीप मुलवानी, मंजेश पटेल, सुनील चौहान, अजय जायसवाल, दिवाकर यादव आदि मौजूद रहे। छितौनी संवाद के अनुसार इंटर कॉलेज छितौनी में एसओ हनुमानगंज विभा पाण्डेय ने नारी सुरक्षा व नारी सम्मान की चर्चा करते हुए आत्मरक्षा के गुर सिखाए। एसओ ने छात्राओं से अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध कमेटी के कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद गुप्त, प्रधानाचार्य सुशील कुमार, अध्यापक विजय कुशवाहा, रीना गोंड, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed