{"_id":"697674c7d8211ef6dd03dcdc","slug":"missing-youths-body-found-hanging-from-a-noose-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153495-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव
Mon, 26 Jan 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव निवासी नसीरूद्दीन (18) की लाश रविवार सुबह संदिग्ध हालात में गांव के ही एक बंद निजी स्कूल परिसर में पेड़ के सहारे फंदे से लटकती मिली। नसीरूद्दीन शनिवार सुबह घर से निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का अारोेप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पिपरा कनक गांव के किसान पश्चिम की ओर खेत में में सिंचाई करने गए थे। वहां लोगों की नजर काफी दिनों से बंद पड़े एक निजी विद्यालय के परिसर में लगे पेड़ से फंदे से लटकता गांव के ही नसीरूद्दीन का शव दिखा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और गांव वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस से घर वालों ने बताया कि नसीरूद्दीन शनिवार सुबह घर से निकला था। देर रात तक उसकी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उसकी लाश मिली। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से नसीरूद्दीन की मौत की पुिष्ट हुई। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।