फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mir minor broken again, fields filled with minor water

Kushinagar News: फिर टूटी मीर माइनर, खेतों में भरा माइनर का पानी

Thu, 11 Jan 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mir minor broken again, fields filled with minor water
उजारनाथ। जवार भैंसहा गांव के पास मीर माइनर मंगलवार की रात दूसरी बार टूट गई। माइनर का पानी किसानों के खेतों में भर गया। नतीजतन किसानों को अपनी फसलें खराब होने की चिंता सताने लगी हैं। क्षेत्र के किसानों ने सिचाईं विभाग के अभियंताओं को माइनर टूटने का जिम्मेदार मानते हुए डीएम से फसलों की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

माइनर से क्षेत्र के कई गांव के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। 31 दिसंबर को मीर माइनर का बंधा टूट गया था। किसानों की सूचना पर सिंचाई विभाग ने उसे बधवाया था। लेकिन 15 दिन के अंदर ही दोबारा मीर माइनर टूट गया है। किसानों ने कहा कि माइनर की साफ-सफाई में अनियमितता के कारण दिक्कत आ रही है। रात में पानी बढ़ने पर रिसाव के बाद माइनर का बांध टूट गया है। इससे जवार भैंसहा के किसानों के खेतों में गेंहू, सरसों और मटर की फसल पानी में डूब गई। किसानों ने सिंचाई विभाग अभियंता को इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए डीएम से फसलों के नुकसान की हुई क्षतिपूर्ति का मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन

मुनीर आलम, हीरालाल खरवार, राहुल, कामोद, राजेंद्र, छटहु, कांता, शहीद, सतेंद्र, सोनू, शिब्बू, राजेंद्र खरवार, विनय श्रीवास्तव, इंद्रजीत कुशवाहा किसानों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा से इसकी शिकायत की। विधायक ने किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सिंचाई विभाग के फाजिलनगर के एसडीओ अभियंता रामायन पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है। अभियंता व ठेकेदार को मौके पर भेजा हूं। टूटे माइनर को शाम तक ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed