{"_id":"64135f8b6ae433f12e03540a","slug":"mini-bus-overturned-uncontrolled-eight-people-injured-kushinagar-news-c-7-1-87854-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अनियंत्रित होकर मिनी बस पलटी, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अनियंत्रित होकर मिनी बस पलटी, आठ लोग घायल
Thu, 16 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
गति तेज होने से बस को काबू नहीं कर पाया चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे गोपालगंज (बिहार) से बाराबंकी जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस अंसतुलित होकर फोरलेन पर रजवटिया गांव के नहर पुल के पास पलट गई। इसमें सवार आठ यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फाजिलनगर एंबुलेंस से पहुंचाया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गोपालगंज से बाराबंकी के लिए एक मिनी बस को रिजर्व करके फेरी करने वाले लोग ले जा रहे थे। जिसमें छह पुरुष, छह महिलाएं व 13 बच्चे सवार थे। तेजगति से मिनी बस जैसे फोरलेन के रजवटिया गांव के नहर पुल के पास पहुंचीं तो अनियंत्रित हो गई। फोरलेन के किनारे रखी गिट्टी को पार करती हुई पलट गई। दुर्घटना के बाद बस सवार महिलाओं और बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए।
ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकाला तथा कोई बस के नीचे दबा न हो,इसलिए पलटी बस को सीधा भी कर दिया। इसमें सवार मैशाना (44) पत्नी जलीम, इस्तफ़ाक (21)पु त्र जलीम, कैसर (17) पुत्री जलीम, फिरदौस (2) पुत्री मनीब, डब्ब्ल्यू (10) पुत्र मनीब, रवि (20) पुत्र जहीर, मयस्सर(16) व जैकी (09) घायल हो गए। चालक बस छोड़कर भाग गया। एसएचओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फाजिलनगर भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।