{"_id":"6140d7128ebc3e84877893e3","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-kushinagar-news-gkp4091664151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा पुलिस ने किया केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
सास, ससुर और जेठानी वर दहेज हत्या का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या हो गई है। इस मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पगरा-बी निवासी राजदेव की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा खुर्द निवासी दीनदयाल के साथ मई 2020 में हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए हमेशा उत्पीड़न करते थे। 13 सितंबर की रात में प्रियंका की हत्या कर दी गई। कोतवाल जयप्रकाश पाठक सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर प्रियंका के गले में फंदा पड़ा था। प्रियंका के पिता राजदेव की तहरीर पर पुलिस ने सास, पति और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत सीओ कसया पीयूष कांत राय ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आरोपी शीघ्र गिरफ्तार किए जाएंगे।