फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Maoists pasted threat papers

माओवादियों ने चस्पा किया धमकी पत्र

Thu, 12 Aug 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Maoists pasted threat papers
माओवादियों ने चस्पा किया धमकी भरा पर्चा
विज्ञापन

नक्सल प्रभावित गोनौली गांव (बिहार) में चस्पा किया पर्चा
खड्डा थानाक्षेत्र से सटे बिहार की घटना, लोगों में भय का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र से सटे बिहार के नक्सल प्रभावित गोनौली गांव में माओवादियों ने हाथ से लिखा धमकी भरा पर्चा चिपकाया है। इसमें कुछ लोगों को सुधर जाने की नसीहत देते हुए हत्या की धमकी दी है। धमकी भरे पर्चे की बात फैलते ही सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इससे लोगों में भय का माहौल है।
जिले से सटे बिहार के पुलिस जिला बगहां अंतर्गत नक्सल प्रभावित वाल्मीकिनगर थाने के गोनौली गांव के बाजार की एक दीवार पर बृहस्पतिवार को लाल सलाम की तरफ से संदिग्ध पर्चा चिपका देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। इस पर्चा को पुलिस ने जब्त कर लिया है और सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हस्तलिखित पर्चे में नक्सलियों ने गोनौली गांव के गुमास्ता (थारू जनजाति के ग्राम प्रमुख) को सुधरने की हिदायत देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी पर्चे में वार्ड नंबर-सात की वार्ड मेंबर और उनके पति को भी बीच चौराहे पर जान से मारने की धमकी दी है। पर्चे के माध्यम से दोनों लोगों को सुधरने की धमकी दी गई है। आदेश नहीं मानने पर गोनौली के पूर्व मुखिया मनोज सिंह की तरह हत्या करने की धमकी दी गई है। हालांकि पुलिस अभी छानबीन की बात से ज्यादा कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। इस बाबत वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार का कहना है कि पोस्टर की जांच की जा रही है। इसे लेकर क्षेत्र में कांबिंग भी शुरू कर दी गई है। यदि माओवादियों की तरफ से धमकी देने की कोई बात सामने आती है तो उनके इस तरह के किसी मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

2018 में मनोज की कर दी थी हत्या
वर्ष 2018 में 100 की संख्या में नक्सलियों ने गोनौली गांव में रात को धावा बोल दिया था और पूर्व मुखिया मनोज सिंह की निर्ममता से हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल हुई थीं। वहीं, पिछले वर्ष जुलाई माह में एसएसबी, बिहार एसटीएफ और बगहां पुलिस की संयुक्त टीम ने लौकरिया थानाक्षेत्र के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगल में चौथापानी नामक स्थान पर धावा बोलकर चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया था। इनके पास से एके 47 और एके 56 जैसे हथियार बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा क्षेत्र में भी हैं स्लीपर सेल
कुछ वर्ष पहले खड्डा क्षेत्र के महदेवा गांव के स्कूल परिसर में माओवादियों ने बैनर लगाकर सरकारी कर्मचारियों को धमकी देते हुए सनसनी फैला दी थी। छितौनी-बगहां रेल पुल को निशाना बनाने की धमकी दे चुके माओवादियों के स्लीपर सेल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय रहने की बात भी सामने आ चुकी है।
इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। खड्डा थानाक्षेत्र के उधर का इलाका बिहार के वाल्मीकिनगर थानाक्षेत्र में आता है। अगर माओवादियों की तरफ से ऐसी कोई धमकी दी गई है तो जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को भी अलर्ट कर दिया जाएगा।

- सचिंद्र पटेल, एसपी कुशीनगर
बिहार की सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया जा रहा है। बिहार पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया जाएगा और इस मामले में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
- शिवाजी सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed