फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   maleria department saw necesities of district hospital

संसाधनों की पड़ताल को पहुंचा मलेरिया विभाग

Tue, 04 Oct 2016 11:29 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 04 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
maleria department saw necesities of district hospital
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : santosh verma
 पडरौना। जिले में डेंगू की चपेट में आने से 10 लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को मलेरिया विभाग भी सतर्क हो गया। जिला मलेरिया अधिकारी और वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक ने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर डेंगू की जांच के लिए उपलब्ध किट, वार्ड और अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी ली। रामकोला क्षेत्र के कुसम्हा गांव के सुकवासी टोला में छह, पडरौना क्षेत्र के नादह में दो और रामकोला में एक व्यक्ति के डेंगू से पीड़ित होने की खबर अमर उजाला ने सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। सोमवार को भी एक रोगी कुसम्हा में मिला था। उसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए डेंगू वार्ड तैयार करने के साथ ही चिकित्सकीय स्टाफ, दवाइयों और जांच की व्यवस्था कर ली। मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन पांडेय और वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे और पैथालॉजी में उपलब्ध जांच किट के बारे में जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने सीएमएस डॉ. लालता प्रसाद और डेंगू के रोगियों का इलाज करने के लिए नामित डॉ. राजेश कुमार से संपर्क कर मरीजों के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उसके बाद डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया। वार्ड में स्टॉफ मौजूद था। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि सभी सीएचसी पर पिछले वर्ष ही 2500 जांच किट उपलब्ध करा दी गई थी। वहां अब भी प्रत्येक सेंटर पर 100 की संख्या में किट बची हुई है। उन्होंने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में जांच के लिए 200 किट उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed