{"_id":"6212757afa05a77bd97f2271","slug":"mahila-ka-shav-kabr-se-nikalavaaya-kushinagar-news-gkp42759284","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव कब्र से निकलवाया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव कब्र से निकलवाया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
हरदिया गांव में कब्र से शव को निकलवाती पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का शव कब्र से निकलवाया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
20 माह पहले बच्ची के जन्म के बाद हुई थी महिला की मौत
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
समउर बाजार (कुशीनगर)। 20 माह पहले मरी एक महिला का शव रविवार को पटहेरवा पुलिस ने हतवा गांव के कब्रिस्तान में कब्र से निकलवाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज िदिया।
जानकारी के अनुसार हतवा गांव निवासी सद्दाम हुसैन की पत्नी जहां आरा को 21 जून 2020 को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। कुछ घंटे बाद प्रसूता को परिजन घर चले गए थे। बाद में उसकी भी मौत हो गई थी। ससुराल के लोगों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। कुछ दिनों बाद पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर निवासी जहांआरा के भाई मुश्ताक ने पुलिस को तहरीर देकर बहन की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसे संज्ञान में नहीं लिया तो मुश्ताक ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में वाद दाखिल कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पत्रावली के अवलोकन के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया था। पुलिस ने पति सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को तहसीलदार दीपक गुप्ता, सीओ फूलचंद कन्नौजिया और स्वास्थ्य विभाग के डॉ. दिग्विजय राय की उपस्थिति में विवाहिता के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।